विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कृषि बिलों को लेकर किसानों से सीधा संवाद करेगी भाजपा, कांग्रेस पर साधेगी निशाना; जानें- क्या है योजना पूरी योजना

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2020 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:30 PM (IST)

भाजपा कृषि बिलों के प्रविधानों के बारे में किसानों से सीधा संवाद करेगी। पार्टी ने कांग्रेस के जरिए इसे देकर ...और पढ़ें

कृषि बिलों को लेकर किसानों से सीधा संवाद करेगी भाजपा।
कृषि बिलों को लेकर किसानों से सीधा संवाद करेगी भाजपा।

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में भाजपा कृषि बिलों के प्रविधानों के बारे में किसानों से सीधा संवाद करेगी। पार्टी ने कांग्रेस के जरिए इसे देकर दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भी बड़े स्तर पर योजना बनाई है। इसके तहत प्रदेश में 2200 शक्ति केंद्रों पर किसानों से सीधा संवाद करने समेत कई कदम उठाए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि कृषि बिल में किसानों के हित में किए गए प्रविधानों के बारे में किसानों से सीधा संवाद करने का फैसला किया गया है। इसी बीच कांग्रेस द्वारा किसानों को भ्रमित करने और उन्हें भड़काने के लिए किए जा रहे दुष्प्रचार का खुलासा करने की भी योजना बनाई गई है। इसके तहत अब प्रदेश में 2200 शक्ति केंद्रों पर भाजपा किसान मोर्चा के जरिए पार्टी पदाधिकारियों से तालमेल कर किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा। पहले यह 252 मंडलों में यह कार्य किया जाना था, लेकिन अब इसका विस्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पार्टी एक ऐसा पत्रक तैयार कर रही है, जिसमें कृषि बिल के प्रविधानों, हाल ही में की गई एमएसपी की घोषणा के तहत न्यूनतम मूल्यों में वृद्धि का विवरण दिया जाएगा। साथ ही कांग्रेस के दुष्प्रचार का खुलासा भी किया जाएगा। पार्टी इस काम में सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का भी उपयोग करेगी। 

इस दौरान बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राजभवन कूच इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस किसान और मजदूरों के साथ अन्य के हितों की विरोधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कृषि अधिनियम बनाया है और श्रम सुधार बिल लाया गया है। ये दोनों ही बिल किसान और मजदूरों के हित में हैं। कांग्रेस ने खुद किसानों और मजदूरों के हित में कुछ भी नहीं किया है, बल्कि उनके शोषण में जुटी रही। अब जब पीएम मोदी ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं, तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। अब कांग्रेस के चेहरे से नकाब उतर चुके हैं और वह अपने षड्यंत्रों में खुद उलझ रही है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, भाजपा का कार्यकर्त्‍ता है एक प्रशिक्षित कार्यकर्त्‍ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।