धस्माना बोले, डोईवाला को आदर्श पालिका बनाने के लिए सीएम करे सहयोग
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को डोर्इवाला के विकास के लिए सहयोग करना होगा।
डोईवाला, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि डोईवाला में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी को मिली यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि अब क्षेत्र के विकास में आगे बढ़कर काम करें। इसके लिए मुख्यमंत्री को भी सहयोग करना होगा। क्योंकि डोईवाला उनकी विधानसभा भी है।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डोईवाला मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट होने के साथ राज्य की एक वीआइपी सीट भी है। डोईवाला नगर पालिका की सीट जीतना कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक बात है। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के डोईवाला नगर पालिका के विकास के लिए काम करेंगे। जिससे डोईवाला को आदर्श नगर पालिका बनाया जा सके।
नगर पालिका चेयरमैन सुमित्रा मनवाल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चालीस फीसद निकायों में अब ट्रिपल इंजन की सरकार
यह भी पढ़ें: महापौर गामा और पार्षद पदों पर निर्वाचित प्रत्याशियों ने ग्रहण की शपथ