Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर गामा और पार्षद पदों पर निर्वाचित प्रत्‍याशियों ने ग्रहण की शपथ

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 02 Dec 2018 08:38 PM (IST)

    महापौर व पार्षद पदों पर निर्वाचित प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण के लिए खास तैयारियां की गई है। आज वे शपथ ग्रहण की।

    महापौर गामा और पार्षद पदों पर निर्वाचित प्रत्‍याशियों ने ग्रहण की शपथ

    देहरादून, जेएनएन। दून के चौथे महापौर के तौर पर रविवार को सुनील उनियाल गामा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है। उन्हें जनता के साथ किए वादे पूरे करने होंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। शहर के विकास के लिए सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को नगर निगम परिसर में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 11 बजे समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले सुनील उनियाल गामा मंच पर पहुंचे और उन्हें गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर ने 25-25 के गु्रप में पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    शपथ ग्रहण के बाद पूर्व महापौर विनोद चमोली ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा और महापौर कक्ष में बैठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुनील उनियाल गामा और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनके सामने कई चुनौतियां हैं। चुनाव के वक्त जो वादे उन्होंने जनता से किए हैं, उन्हें पूरा करना होगा। उन्हें उम्मीद है कि वह जनता की कसौटी पर खरे उतरेंगे और देहरादून के विकास के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। सरकार इसमें उनकी पूरी सहायता करेगी।

    महापौर सुनील उनियाल गामा ने सीएम त्रिवेंद्र रावत और जनता का आभार जताते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की है। जनता के सहयोग से दून के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सहदेव सिंह पुंडीर, एग्लों इंडियन विधायक जॉर्ज इवान ग्रेगरी मैन सहित कई भाजपा नेता और अन्य लोग मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की निकायों में भाजपा के दावे को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम की चुनौती

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को अपना नाम आतंकिस्तान कर लेना चाहिए: शाहनवाज हुसैन