Move to Jagran APP

सीएम ने जीबी पंत कृषि-प्रौद्योगिकी विवि को दी बधाई, मिला नगद पुरस्कार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को बधाई दी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 09:31 PM (IST)
सीएम ने जीबी पंत कृषि-प्रौद्योगिकी विवि को दी बधाई, मिला नगद पुरस्कार
सीएम ने जीबी पंत कृषि-प्रौद्योगिकी विवि को दी बधाई, मिला नगद पुरस्कार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वर्ष 2019 में उकृष्ट विश्वविद्यालय घोषित किए जाने पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय को इसके लिए 10 लाख का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल बाद विश्वविद्यालय को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा भी पुन: स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कृषि विकास एवं अनुसंधान के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए भविष्य में भी निरंतर सफलता प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि के आधुनिकीकरण और देश में कृषि क्रांति लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विश्वविद्यालय ने बीज उत्पादन, कृषि के विभिन्न क्षेत्रों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, संवद्र्धन, जल संरक्षण, जैविक व संरक्षित खेती, पशुपालन आदि के क्षेत्र में शोध को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तेज प्रताप को भी बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में फीस का दबाव बनाने पर दो पब्लिक स्कूलों को नोटिस, जवाब ने देने पर होगी कार्रवाई

एनसीईआरटी कैलेंडर में  बदलाव को हरी झंडी

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई एनसीईआरटी की ओर से जारी वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक होगी। अलबत्ता स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए इस कैलेंडर में बदलाव किया जा सकेगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में सोमवार को शिक्षा महानिदेशक को दिशा-निर्देश जारी किए। बीते 22 मार्च से अभी तक प्रदेश में शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देखते हुए शिक्षण संस्थाएं खुलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई अभी जारी रहेगी। उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू है। एनसीईआरटी प्रारंभिक और माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई के अकादमिक कैलेंडर जारी कर चुका है। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विश्वविद्याल में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कहां कितनी सीट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.