विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से एम्स में की मुलाकात, राहुल गांधी ने पोस्ट कर जताया दुःख

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:51 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 05:09 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में घायलों का हालचाल जाना।

  2. उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

  3. राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

इससे पहले सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करके भी सड़क दुर्घटना पर दुःख जताया था। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपने एक्स हैंडल से पोस्ट लिखकर दुःख जताया है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में अनेक लोगों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

यह भी पढ़ें- खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।