मां से मिली प्रेरणा, अब मुख्यमंत्री धामी अपने पैतृक गांव में बनाएंगे होम स्टे... पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पैतृक गांव तुंडी, पिथौरागढ़ में होम स्टे बनाने की घोषणा की है। उन्होंने प्रवासी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपने पैतृक गांव तुंडी (पिथौरागढ़) में होम स्टे बनाएंगे। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में कहा कि वह पिछले साल वह अपने पैतृक गांव गए थे। गांव में मंदिर बना है और सड़क भी बन गई है।
तब गांव की महिलाओं ने उनकी माता बिशना देवी से गांव आने को कहा था। वह अपनी माता के साथ गांव गए, तब मां ने गांव में जमीन आदि के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि वह भी गांव में होम स्टे बनाएंगे। विधायक चमोली ने भी सम्मेलन में कहा कि वह भी सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव में ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए खोला खजाना, दिए 78.18 करोड़ रुपये