उत्तराखंड को CM धामी ने दी बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 155.96 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में अवस्थापना विकास और कर्मचारी कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी।
सड़क, पुल, पार्किंग, पेयजल योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति।
चकबंदी प्रोत्साहन हेतु 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में अवस्थापना विकास को गति देने के साथ ही कर्मचारी कल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में सड़क, पुल, पार्किंग और पेयजल से जुड़ी योजनाओं के लिए 155.96 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण को 5.91 करोड़ रुपये और चंपावत के लोहाघाट स्थित पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में बहुस्तरीय पार्किंग और अन्य निर्माण कार्यों को 9.98 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
पिथौरागढ़ जिले में सड़क और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। इनमें मूनाकोट विकासखंड के कुसेरी बैंड-सिलौनी मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 1.99 करोड़ रुपये शामिल हैं। डीडीहाट और गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न पुलों के उच्चीकरण और निर्माण को 18.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उत्तरकाशी में डबल लेन पुल के निर्माण को 4.09 करोड़ रुपये, टिहरी जिले के धनोल्टी क्षेत्र में लालूरी-घियाकोटी-क्यार्दा की चाली मोटर मार्ग के लिए 1.76 करोड़ रुपये तथा पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में कोट मल्ला-कोट तल्ला-कंडिया-कुलासु-रीठाखाल मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण को 3.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
देहरादून और हरिद्वार में अधिक पेयजल खपत वाले वार्डों में घरेलू यांत्रिक वाटर मीटर लगाने को क्रमश: 3.49 करोड़ और 4.64 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
चकबंदी के प्रोत्साहन को 100 करोड़
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्वैच्छिक एवं आंशिक चकबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 100 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
स्व. सोबन सिंह नेगी के नाम पर होगा भवन
नरेंद्रनगर नगर पालिका परिसर स्थित सामुदायिक भवन का नाम पूर्व पालिका अध्यक्ष स्व. सोबन सिंह नेगी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें- वोकल फॉर लोकल से उत्तराखंड का एमएसएमई क्षेत्र होगा सशक्त, मंत्री चौधरी ने कॉन्क्लेव में साझा किया रोडमैप
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।