विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख समृद्धि

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:14 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ ही पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है। 

यह भी पढ़ें- राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण में दिखी उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक, सीएम धामी हुए शामिल

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने दीपावली पर गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से मिलकर दी शुभकामनाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।