चकराता ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी का कड़ा रुख, जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के वायरल ऑडियो प्रकरण को गंभीरता से लिया है, जिसमें धमकी और अभद्र भाषा ...और पढ़ें
-1792862210732_m.webp)
HighLights
सीएम धामी ने चकराता ऑडियो प्रकरण को गंभीरता से लिया।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया गया।
एसएसपी देहरादून को मामले की जांच के निर्देश दिए गए।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल चकाराता के विधायक प्रीतम सिंह के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े ऑडियो में धमकी देने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोपों को गंभीरता से लिया है।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने के साथ सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोभाल को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय के माहौल में रहने के लिए विवश नहीं होने दिया जाएगा।
सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। दरअसल, कुछ दिनों पूर्व इंटरनेट मीडिया में एक आडियो तेजी से वायरल हुआ।
कहा गया कि इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने बालक राम, उनके परिवार और बेटियों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें- देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा 104 सिलिंडर जब्त और दो गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- देहरादून के पटेलनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
