विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत है'; आदि गौरव महोत्सव में बोले सीएम धामी

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि गौरव महोत्सव में भगवान बिरसा मुंडा को प्रेरणास्रोत बताया और जनजातीय कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

परेड ग्राउंड में आयोजित आदि गौरव महोत्सव 2026 के दूसरे दिन कार्यक्रम में कलाकारों के साथ ढोल बजाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। साथ में कैबिनेट मंत्री खजानदास व महापौर सौरभ थपलियाल।

परेड ग्राउंड में आयोजित आदि गौरव महोत्सव 2026 के दूसरे दिन कार्यक्रम में कलाकारों के साथ ढोल बजाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। साथ में कैबिनेट मंत्री खजानदास व महापौर सौरभ थपलियाल। 

HighLights

  1. बिरसा मुंडा का जीवन आज भी प्रेरणास्रोत है: सीएम धामी।

  2. जनजातीय कल्याण हेतु सरकार प्रतिबद्ध, कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

  3. खटीमा में जनजातीय बालिकाओं के लिए छात्रावास को मिली स्वीकृति।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आज भी हम सब के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अल्पआयु में जिस आंदोलन का नेतृत्व किया वह उनके साहस और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। उनका जीवन हमें संघर्ष, अपने अधिकारों व पहचान की रक्षा की प्रेरणा देता है। आदि गौरव महोत्सव में जनजातीय भाई-बहनों के साथ जोड़ने व उनकी परंपराओं व समृद्धि संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिलता है।

मंगलवार को परेड ग्र्राउंड स्थित आदि गौरव महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनजातीय समुदायों के कल्याण और विकास अनेक अहम पहल की गई हैं। जनजातीय कल्याण के लिए बजट आवंटन में वृद्धि, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के निर्माण व संचालन की योजनाएं लागू की जा रही हैं।

वहीं, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत सात जनपदों के 128 जनजाति बहुल गांवों का चयन किया गया है। जनजातीय बाहुल्य गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

प्रदेश सरकार निरंतर जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठा रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजानदास, महापौर सौरभ थपलियाल, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा, उत्तराखंड जनजाति सलाहाकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़, समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्वांकी ,जनजातीय कल्याण निदेशक एसएस टोलिया, उप निदेशक राजीव कुमार सोलंकी ,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

खटीमा में जनजातीय बालिकाओं के छात्रावास को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय युवाओं को शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण व आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। खटीमा में जनजातीय बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जो जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

वहीं, महाराणा प्रताप जनजातीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण हो गया है। जिससे थारु और बुक्सा समुदाय के विद्यार्थियों को रोजगारपरक तकनीकी व कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पात्र जनजातीय परिवारों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए प्रति बेटी 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकार प्रदान कर रही है।

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैराथन को लेकर जनजातीय समुदायों के लोगों का उत्साह और उनकी सहभागिता ने मन को जीत लिया। मुख्यमंत्री ने 2047 क विकसित भारत संकल्प लेते हुए कहा कि इसमें जनजातीय युवा राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

जय बद्री विशाल, जय हो कुमाऊं...जय हो गढ़वाल गीत पर झूमे लोग

सांस्कृति संध्या में उत्तराखंड के लोग गीताें की प्रस्तुतियों ने धूम मचाई रखी। लोक गायक किशन महिपाल ने भक्तिमय गीत जय बद्री विशाल के गायन से दर्शकाें को भावविभोर कर दिया।

घुघुती और भानु मेरी गीत की प्रस्तुतियों पर दर्शकों नृत्य करने लगे। लोक गायक अज्जू तोमर ने हो सुषमा, चस्का और नूरी बंथनी गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायक सौरभ मैठाणी ने मां ऊंचा पहाड़ों मां और जय हो कुमाऊं, जय हो गढ़वाल गीत गाकर कर धूम मचा दी। देर शाम तक गीतों की प्रस्तुतियों का लोग आनंद लेते रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फलौदा-भूराहेड़ी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज, हादसों पर लगेगी लगाम और जाम से मिलेगी मुक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।