विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद बनने पर दी शुभकामनाएं, उत्तराखंड के विकास में योगदान की जताई उम्मीद

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आर्य प्रदेश के विकास को नई गति देने तथा राज्य की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आर्य के सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- नवरात्र के लिए देहरादून में नया यातायात प्लान: पलटन बाजार बना जीरो जोन, जाम से बचने के लिए इन निर्देशों का करें पालन

यह भी पढ़ें- हरियाणा से देहरादून में पढ़ाई करने आया और शुरू कर दिया छात्रों को अवैध शराब सप्लाई का काम, अब पुलिस ने किया भंडाफोड़