Move to Jagran APP

नन्हीं दुनिया के बच्चों ने पोलैंड में दिखाई अपनी प्रतिभा, पढ़िए पूरी खबर

नन्हीं दुनिया स्कूल के बच्चों ने पोलैंड में ब्रेव किड्स कल्चरल एजुकेशनल प्रोग्राम-2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 04:24 PM (IST)
नन्हीं दुनिया के बच्चों ने पोलैंड में दिखाई अपनी प्रतिभा, पढ़िए पूरी खबर
नन्हीं दुनिया के बच्चों ने पोलैंड में दिखाई अपनी प्रतिभा, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। नन्हीं दुनिया स्कूल के बच्चों ने पोलैंड में ब्रेव किड्स कल्चरल एजुकेशनल प्रोग्राम-2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन किया है। 

loksabha election banner

 बुधवार को डालनवाला स्थित नन्हीं दुनिया स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में शिक्षिका आशु सात्विका गोयल ने बताया कि यूनेस्को और पोलिश मिनिस्ट्री ऑफ हेरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में पोलैंड में बे्रव किड्स प्रोग्राम हुआ। इसमें साउथ कोरिया, हांगकांग, यूक्रेन समेत 15 देशों के 16 ग्रुप ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से नन्हीं दुनिया स्कूल दून के छह बच्चे खुशी, सानिया, आंचल, मनीष, सक्षम, राहुल ने हिस्सा लिया। उनके ग्रुप लीडर हर्षित गुप्ता और वालंटियर नितिन थे।

उन्होंने बताया कि 15 जून से 15 जुलाई तक एक महीने के चले इस कार्यक्रम में शुरूआती 15 दिनों में यूक्रेन, हांगकांग के  बच्चों के साथ कार्यक्रम किए। फिर अगले 15 दिनों में बाकी देशों के ग्रुप पहुंचे। सभी कलाकारों ने एक दूसरे को अपने-अपने देशों का डांस भी सिखाया। नन्हीं दुनिया के बच्चों ने तरंग डांस के जरिए उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के नृत्यों की झलक पेश की। आशु ने बताया कि दूसरे देशों में भारत की संस्कृति, रंग बिरंगे परिधान, त्योहार और व्यंजनों को खासा पसंद किया जाता है। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। इस दौरान किरण उल्फत शुभी, यशोदा मडराल, विजय गोयल, रोहित शुक्ला आदि मौजूद थे।

उप राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

पोलैंड से बच्चों की स्वदेश वापसी पर उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने बच्चों को सम्मानित किया। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने बच्चों के सम्मान में दावत दी। वहीं सांस्कृतिक मंत्री प्रहलाद सिंह, गृह राज्य मंत्री जीके रेड्डी ने भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के रजत की डिवाइस से पता चल सकेगी दिल की बीमारी, पढ़िए खबर

यह भी पढ़ें: बेटे की शहादत को प्रेरणा बनाकर जांबाजों की फौज तैयार कर रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.