विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन के लिए जारी किए 34 करोड़ रुपये

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 17 Jul 2021 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 10:18 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन के लिए जारी किए 34 करोड़ रुपये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन के लिए जारी किए 34 करोड़ रुपये।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन के लिए 34 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे निगम कर्मियों को मार्च और अप्रैल का वेतन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं के निराकरण को सरकार तत्पर है।

कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से ही निगम की आर्थिकी बुरी तरह चरमराई हुई है। बीते वर्ष कोरोना के कारण लगे लाकडाउन के बाद से ही बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बसों का संचालन बीते वर्ष शुरू हो गया था, लेकिन इसमें यात्रियों की संख्या काफी कम रही। इससे निगम की आय नहीं हुई। नतीजतन उसके पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे ही नहीं बचे। ऐसे में निगम ने सरकार से बकाया धनराशि लेकर किसी तरह एक-एक माह का वेतन दिया। अनलाक के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ लेकिन इसमें भी यात्रियों की संख्या कम रही। अप्रैल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के आने के बाद एक बार फिर बसों का संचालन प्रभावित हुआ।

नतीजा, परिवहन निगम कर्मचारियों को वेतन मिलना तक मुश्किल हो गया। जैसे तैसे कर निगम ने कर्मचारियों को फरवरी तक का वेतन दिया। इस बीच परिवहन निगम कर्मचारियों ने वेतन को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने निगम कर्मियों का वेतन देने के लिए सरकार को निर्देशित किया। हाल ही में 14 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में इस विषय पर व्यापक चर्चा की गई थी। परिवहन निगम कार्मिकों के वेतन इत्यादि विषय पर फैसला लेने को मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। इस कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री ने निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए 34 करोड़ रुपये जारी करने को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें:-उत्‍तराखंड में सड़कों के दोनों ओर नालियां बनाना होगा जरूरी, इससे सड़कें जल्दी नहीं होंगी खराब

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।