विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरे की जमीन दिखाकर नौ लाख रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मामला Dehradun news

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 14 Aug 2019 09:36 AM (IST)

देहरादून में फर्जी दस्तावेज दिखाकर तीन लोगों ने पहले से बेची गई जमीन को दोबारा बेचने के नाम पर नौ लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर ली।

दूसरे की जमीन दिखाकर नौ लाख रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मामला Dehradun news
दूसरे की जमीन दिखाकर नौ लाख रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मामला Dehradun news

देहरादून, जेएनएन। फर्जी दस्तावेज दिखाकर तीन लोगों ने पहले से बेची गई जमीन को दोबारा बेचने के नाम पर नौ लाख, 59 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने एसआइटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एकता विहार रामपुर रोड, मुरादाबाद निवासी मोहम्मद अनीश दून में जमीन खरीदने आए थे। यहां प्रॉपर्टी डीलर रौनक अली और उनके बेटे शाहबाज अली निवासी कन्हैया विहार, संजय शर्मा निवासी प्रेमपुर माफी, प्रेमनगर ने वादी को पहले कारगीग्रांट में जमीन दिखाई। इसके एवज में करीब साढ़े छह लाख रुपये ले लिए।वादी ने जब जमीन की रजिस्ट्री करानी चाही तो पता चला कि यह जमीन किसी अन्य के नाम दर्ज थी। वादी ने विरोध किया तो आरोपितों ने इसके बदले सुद्धोवाला में जमीन दिलाने का भरोसा दिया। यह जमीन भी पहले से बेची जा चुकी थी और दाखिला खारिज भी हो चुका था। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला से ढाई लाख ठगे

रायपुर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला से ढाई लाख की ठगी में हुई है। पुलिस के अनुसार लॉटरी निकलने के नाम पर यह ठगी हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधोइवाला निवासी 70 वर्षीय महिला को एक फोन आया। महिला को बीस लाख की लॉटरी लगने की बात कही गई। व्यक्ति ने महिला कुछ रकम देकर ड्राफ्ट ले जाने को कहा। महिला ने करीब ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपित ने फोन बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: नौकरी के नाम पर युवती को लिया झांसे में, खाते से उड़ाए दस हजार

यह भी पढ़ें: लाखों की ठगी के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप