विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा: पहले दिन हुए 2,713 आफलाइन पंजीकरण, शनिवार को बसों को CM धामी दिखाएंगे हरी झंडी

Published: Fri, 17 Apr 2026 09:36 PM (IST)

चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए, जिसमें पहले दिन हरिद्वार और ऋषिकेश में कुल 2713 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया।

ट्रांजिट कैंप में आफलाइन पंजीकरण कराते यात्री। जागरण

ट्रांजिट कैंप में आफलाइन पंजीकरण कराते यात्री। जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए। पहले दिन हरिद्वार में 1043 और ऋषिकेश में 1670 पंजीकरण हुए। मध्य प्रदेश से आए यात्रियों ने सबसे पहले पंजीकरण कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चारधाम यात्रा की बसों को रवाना करेंगे।

19 अप्रैल यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। शुक्रवार से आफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गए। पहले दिन हरिद्वार में यमुनोत्री के लिए 263, ऋषिकेश में 420 पंजीकरण हुए।

गंगोत्री के लिए हरिद्वार में 269, ऋषिकेश में 421, केदारनाथ के लिए हरिद्वार में 256, ऋषिकेश में 411 पंजीकरण हुए। वहीं बदरीनाथ के लिए हरिद्वार में 255, ऋषिकेश में 418 पंजीकरण हुए।

पहले दिन कुल 2713 पंजीकरण हुए। ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में 24 और आइएसबीटी में छह काउंटर खोले गए हैं। इसके अलावा 30 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। जो होटल, धर्मशालाओं में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर वहां जाकर पंजीकरण करेगी।

चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि यात्रा तक आफलाइन पंजीकरण चलते रहेंगे।

वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप से चारधाम यात्री बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संयुक्त रोटेशन, यात्रा संगठन और प्रशासन की टीम व्यवस्था में जुटी रही।

चारधाम यात्रियों को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह

चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। नेपाल के पोखरा से खेमराज सुवेदी के नेतृत्व में 20 सदस्यों का दल आया है। यह दल चारों धामों की यात्रा करेगा।

पंजीकरण के बाद दल सदस्यों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया और यात्रा के लिए रवाना हुए। आगरा से ट्रांजिट कैंप पहुंची मंजू, ममता ने बताया कि वह चारों धामों के दर्शन करेंगी। वह पहली बार चारधाम यात्रा पर आए हैं।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा: शनिवार से शुरू होगी कपाट खोलने की प्रक्रिया, 22 अप्रैल को बाबा केदार देंगे दर्शन

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, 22 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट