विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ यात्रा: शनिवार से शुरू होगी कपाट खोलने की प्रक्रिया, 22 अप्रैल को बाबा केदार देंगे दर्शन

Published: Fri, 17 Apr 2026 07:03 PM (IST)

केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शनिवार को ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा भुकुंट भैरव की पूजा के साथ शुरू होगी।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शनिवार को ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा भुकुंट भैरव की पूजा के साथ शुरू हो जाएगी।

19 अप्रैल को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाने हैं।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि शनिवार 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर धाम में शाम सात बजे से केदारपुरी के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव की विशेष पूजा-अर्चना होगी।

इसके बाद परंपरानुसार बाबा केदार की सायंकालीन आरती संपन्न की जाएगी।

  • 19 अप्रैल को पूजा-अर्चना के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए फाटा पहुंचेगी।
  • 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड स्थित गौरामाई मंदिर पहुंचेगी।
  • 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
  • 22 अप्रैल को सुबह आठ बाबा निज धाम में विराजमान हो जाएंगे।

इस वर्ष एमटी गंगाधर लिंग धाम के मुख्य पुजारी होंगे।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, 22 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट

यह भी पढ़ें- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा का पूरा कार्यक्रम

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में ड्रोन, CCTV और SOS सिस्टम से लैस हाईटेक सुरक्षा कवच, 300 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात