विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, 22 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट

Published: Fri, 17 Apr 2026 06:33 PM (IST)

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर और हेलीपैड से बर्फ हटाई गई है, जबकि पैदल मार्ग पर कार्य जारी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मंदिर परिसर से बर्फ पूरी तरह हटा दी गई है और पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी है।

मंदिर में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं बहाल हो चुकी हैं। केदारनाथ मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सफाई का कार्य भी प्रगति पर है। धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाने हैं।

Kedarnath Pedal YatraMarg

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोनिवि के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर रेलिंग की मरम्मत व रंगाई-पुताई का कार्य किया जा चुका है, जबकि क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया गया है। जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित विभाग जुटे हुए हैं।

Snow on Kedarnath Pedal Yatra Marg

प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद कर ली जाएं। केदारनाथ धाम स्थित हेलीपैड से भी बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लगातार धाम में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में ड्रोन, CCTV और SOS सिस्टम से लैस हाईटेक सुरक्षा कवच, 300 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा शुरू होने में बस 10 दिन, बर्फ से ढके धाम में होगा भक्ति और रोमांच का अद्भुत संगम

यह भी पढ़ें- केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग, 15 जून तक के सभी टिकट कुछ ही घंटों में बुक