विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनोल्टी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2016 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 05:00 AM (IST)

मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मसूरी, [जेएनएन]: मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को मसूरी के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे, जो रोड सर्वे का काम करते हैं। धनोल्टी रोड पर एफएआर क्लब के पास चालक संतुलन खो बैठा और कार करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पढ़ें-सड़क का गड्ढा बना जानलेवा, व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत
कार में सवार तीनों लोग रुड़की के थे। जो मसूरी होते हुए उत्तरकाशी जा रहे थे। दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पुलिस की मदद से खाई से बाहर निकाला।

पढ़ें: चमोली में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मैक्स चालक की मौत
दुर्घटना में अफजल अंसारी (30 वर्ष) गुलाब नगर रामपुर चुंगी रुड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में वैभव शर्मा (25 वर्ष) पुत्र इंद्रेश शर्मा शास्त्रीनगर रुड़की और सुशील कुमार (25 वर्ष) पुत्र रितु निवासी खेलपुर भगवानपुर शामिल हैं।
पढ़ें: मुनस्यारी में कार खाई में गिरी, पांच घायल