विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में डोईवाला में कार ने मासूम बच्चे को कुचला, फरार चालक गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Mar 2026 07:33 PM (IST)

डोईवाला के गूलरघाटी में एक कार ने दो साल के बच्चे प्रवीण को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। गूलरघाटी में मंगलवार दोपहर एक दो साल के बच्चे को एक कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी।

वहीं मौके से चालक कार लेकर फरार हो गया। मृतक बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि मूल निवासी ग्राम कटरा जिला मुजफ्फरनगर व हाल निवासी भद्रकाली मंदिर गूलरघाटी रिंकू देवी ने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी।

जिसमें बताया कि 10 मार्च दोपहर करीब 12 बजे उनके घर के सामने उनके दो वर्षीय पुत्र प्रवीण को एक चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए टक्कर मार दी।

हादसे में उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की यह सारी घटना वहां समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें एक टेक्सी नंबर की सफ़ेद रंग की कार आती हुई दिखाई दे रही है। चालक कार से बच्चे को टक्कर मार कर फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज चालक की तलाश शुरू की गई।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पता चला कि नकरौंदा निवासी अनुराग कार चला रहा था। जिसके बाद आरोपित अनुराग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- देहरादून में पेड़ से टकराई बुलेट, बिहार और नगालैंड के दो छात्रों की हुई मौत