Move to Jagran APP

चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर मंत्रियों को सुननी पड़ी खरी-खरी, जानिए तीर्थपुरोहितों ने क्या कहा

केंद्रीय राज्य मंत्री (पोत परिवहन रसायन और उर्वरक मंत्रालय) मनसुख एल मांडविया और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर खरी-खरी सुननी पड़ी। इसपर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने तीर्थ पुरोहितों का आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 09:48 PM (IST)
चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर मंत्रियों को सुननी पड़ी खरी-खरी। जागरण

उत्तरकाशी, जेएनएन। केंद्रीय राज्य मंत्री (पोत परिवहन, रसायन और उर्वरक मंत्रालय) मनसुख एल मांडविया और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार की सुबह गंगोत्री धाम पहुंचे। गंगा की पूजा-अर्चना की और गंगोत्री धाम के दर्शन किए। लेकिन, दोनों मंत्रियों को चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर खरी-खरी सुननी पड़ी। इसपर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने तीर्थ पुरोहितों का आश्वासन दिया कि अधिकारों को लेकर उनकी जो भी शिकायतें हैं उनको दूर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने तीर्थ पुरोहितों को देहरादून में मुलाकात करने को भी कहा गया। 

loksabha election banner

हेलीकॉप्टर से केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख एल मांडविया और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार सुबह गंगोत्री पहुंचे। वहां मौजूद तीर्थ पुरोहितों दोनों मंत्रियों का स्वागत आम श्रद्धालुओं की तरह ही किया। गंगा घाट और मंदिर में पूजा-अर्चना कराई। उसके बाद जल पान के के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने दोनों मंत्रियों से कहा कि उत्तराखंड की सरकार हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर कब्जा करना चाहती है, जिसके लिए सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बनाया है। 

सरकार धामों में दान की व्यवस्था को भी हड़पना चाहती है। जिस पर अनादिकाल से तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों का अधिकार है। गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों के साथ तानाशाही कर रही है। तीर्थ पुरोहित लगातार अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं। लेकिन, सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख एल मांडविया ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से कहा कि तीर्थ पुरोहितो की समस्या का समाधान किया जाएग। 

यह भी पढ़ें: Yamunotri Dham: यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने भी किया चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध, जानें- क्या है कहना

इसे लेकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि वे इस मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। साथ वार्ता के लिए तीर्थ पुरोहितों को भी देहरादून बुनाया। वहीं गंगोत्री दर्शन करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख एल मांडविया और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक यमुनोत्री धाम पहुंचे। जहां उन्होंने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने किया उत्तराखंड सरकार का पिंडदान, जानिए क्या है मांगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.