Move to Jagran APP

उत्तराखंड में जल्द ही किया जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए वह यथाशीघ्र केंद्रीय नेतृत्व से एक बार फिर चर्चा करेंगे।

By Edited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 11:30 AM (IST)
उत्तराखंड में जल्द ही किया जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड में जल्द ही किया जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने को साढ़े तीन साल से इंतजार कर रहे भाजपा विधायकों की उम्मीदें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिर जगा दी हैं। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए वह यथाशीघ्र केंद्रीय नेतृत्व से एक बार फिर चर्चा करेंगे।

loksabha election banner

उत्तराखंड में वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल वजूद में है। संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक यहां अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। मार्च 2017 में, जब उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में आई, उस वक्त मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा कुल नौ सदस्य शामिल थे। यानी शुरुआत से ही मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त चल रहे हैं। तीसरा स्थान गत वर्ष कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुआ। तब से ही लगातार चर्चा रही कि मुख्यमंत्री जल्द अपनी टीम में नए सदस्य शामिल करेंगे।

इसी साल फरवरी में मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हरी झंडी ले आए थे। तब मुख्यमंत्री ने कहा भी था कि अब जल्द नए मंत्री बनाए जाएंगे। मार्च में कोरोना संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल विस्तार को टालना पड़ा। हाल ही में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। इससे एक बार फिर नए मंत्री बनाए जाने को लेकर कयास शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक महेश नेगी की दबंगई के लिए सरकार जिम्मेदार : उमा सिसौदिया

शुक्रवार को 'दैनिक जागरण' से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मंत्रिमंडल विस्तार की बात से सहमत हैं। इसका फैसला फरवरी में हो गया था और इसकी तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन फिर कोरोना संक्रमण के फैलाव के कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया। संक्रमण की रोकथाम सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। अब जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करेंगे। जल्द मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Politics: विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की वापसी बनी सरकार के गले की फांस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.