आराम से जाएं दिल्ली... दून बस सेवा पर प्रदर्शन का नहीं है असर, देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से दौड़ रहीं गाड़ियां
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों का देहरादून-दिल्ली बस सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उत्तराखंड परिवहन निगम सभी बसों ...और पढ़ें

बस का फाइल फोटो।
HighLights
देहरादून-दिल्ली बस सेवा पर प्रदर्शनों का असर नहीं
सभी बसें देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से भेजी जा रही हैं
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित, 80 बसें प्रतिदिन संचालित
जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन का उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों पर कसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। वजह है कि सभी बसों को देहरादून -दिल्ली एक्सप्रेस वे से भेजा जाएगा। इस लिए यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
ग्रामीण डिपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया सादा बसें, वॉल्वो, सीएनजी बसों को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से भेजा जा रहा है। इस लिए दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का बसों के संचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।
करीब 80 बसों का होता है संचालन
देहरादून आईएसबीटी से प्रतिदिन तकरीबन 80 बसों का संचालन किया जाता है। एक्सप्रेस वे से यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ दिल्ली भेजा जा रहा है। किसी तरह के भ्रमित प्रचार -प्रसार की जानकारी मिलने पर सीधे रोडवेज कार्यालय से संपर्क साध सकते हैं। जानकारी के लिए स्पेशल पूछताछ केंद्र बनाया गया है, जिसमें 24 घंटे कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए परिवहन निगम की साइट का सहारा ले सकते हैं। जिसमें संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
