उत्तराखंड में अब नहीं होगी बस में सीट की किल्लत, घर बैठे ही बुक होगा पहाड़ का सफर, ये रही 12 रूटों की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा के दौरान हटाई गई 12 प्रमुख पर्वतीय बस सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग फिर से ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
12 प्रमुख पर्वतीय बस सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग बहाल की गई।
यात्री अब घर बैठे आसानी से अग्रिम टिकट बुक कर सकेंगे।
चारधाम मार्ग सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग से अस्थायी रूप से हटाई गई उत्तराखंड परिवहन निगम की पर्वतीय डिपो की 12 प्रमुख बस सेवाएं अब फिर ऑनलाइन कर दी गई हैं। इससे पहाड़ जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्री बस अड्डे पर टिकट के लिए लाइन लगाने के बजाय घर बैठे अपनी यात्रा की तारीख तय कर अग्रिम टिकट बुक कर सकेंगे।
निगम ने देहरादून से संचालित इन बस सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग दोबारा शुरू की है। इनमें चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े उत्तरकाशी, बड़कोट और ऊखीमठ के साथ ही बागेश्वर, द्वाराहाट, मंडल, देवाल और बीरोखाल जैसे पर्वतीय क्षेत्रों की सेवाएं भी शामिल हैं।
टिकट कैसे होगी बुक
निगम ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप पर संबंधित बस सेवा, प्रस्थान समय और उपलब्ध सीटों की स्थिति देख लें और अपनी सुविधा के अनुसार अग्रिम टिकट बुक करें।
यह भी पढ़ें- इटावा रोडवेज में 15 दिनों में 15000 से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3300000 रुपये का किराया माफ
ऑनलाइन बुकिंग बहाल होने से यात्रियों को टिकट के लिए बस अड्डे पर अनावश्यक इंतजार से राहत मिलेगी और पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा पहले से तय करना आसान होगा। उत्तराखंड परिवहन निगम की सहायक महाप्रबंधक (पर्वतीय) चित्रलेखा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन सेवाओं को पुनः ऑनलाइन किया गया है।
तड़के शुरू होती हैं कई सेवाएं
यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के प्रस्थान समय भी पहले से निर्धारित हैं। देहरादून-नागचूला खाल बस सुबह 4:30 बजे, बागेश्वर और घूमाकोट की बसें 5:00 बजे, तपोवन 5:30 बजे, उत्तरकाशी 5:30 बजे और बड़कोट की बस 5:45 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
द्वाराहाट और बीरोखाल के लिए बसें सुबह 6:00 बजे, मंडल 6:30 बजे, देवाल 7:00 बजे, ऊखीमठ 7:30 बजे और त्रिपालीसेन की बस सुबह 8:00 बजे चलेगी।
