विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा रोडवेज में 15 दिनों में 15000 से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3300000 रुपये का किराया माफ

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:48 PM (IST)

योगी सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा योजना का इटावा परिक्षेत्र में व्यापक लाभ मिल रहा है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. योगी सरकार की 60+ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा।

  2. इटावा परिक्षेत्र में 15 दिन में 15,000 से अधिक महिलाएं लाभान्वित।

  3. कुल 33 लाख रुपये से अधिक का किराया माफ हुआ।

जागरण संवाददाता, इटावा। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश में निवास करने वाली 60 वर्ष से अधिक की आयु वाली महिलाओं को 30 अगस्त से रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने का इस उम्र की महिलाएं खूब फायदा उठा रही हैं।

इटावा परिक्षेत्र के आठ डिपो की बसों में बीते 15 दिन में 15 हजार से अधिक महिलाएं फ्री यात्रा कर चुकी हैं। यदि इनका किराया जोड़ा जाए तो यह 33 लाख रुपये से अधिक है। यानी प्रतिदिन एक हजार से अधिक 60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं फ्री यात्रा कर रही हैं।

कितना बनता है कुल किराया?

इटावा परिक्षेत्र में आठ डिपो आते हैं, इनमें सबसे ज्यादा औरैया डिपो से 3036, बेवर-छिबरामऊ डिपो से 2896, फर्रुखाबाद डिपो से 2866, इटावा डिपो से 2561, शिकोहाबाद डिपो से 1859, मैनपुरी डिपो से 1760 तथा सैफई डिपो से 502 समेत 15480 महिलाएं 30 अगस्त से लेकर 13 सितंबर तक 15 दिन में फ्री यात्रा कर चुकी हैं। इनका कुल किराया करीब 33 लाख 76 हजार 800 रुपये बनता है।

यह भी पढ़ें- इटावा के शेखूपुर जखौली में बनेगा रेलवे अंडरपास, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी; कई गांवों को होगा फायदा


परिक्षेत्र के प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को यात्रा के दौरान परिचालक को अपना आधार कार्ड दिखाना होता है। इसके बाद परिचालक उन्हें जीरो फेयर की पर्ची देगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा, योगी सरकार DBT के माध्यम से सीधे खातों में भेजेगी पैसे

इटावा परिक्षेत्र से प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक महिलाएं रोडवेज बस में फ्री यात्रा करने का लाभ ले रही हैं। सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिला का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।