Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश प्रभारी जोशी बोले, आत्मनिर्भर उत्तराखंड को डबल इंजन की पुनरावृत्ति जरूरी

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियोंकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। वे सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने से आमजन का उनके प्रति विश्वास बढ़ता है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 08:20 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश प्रभारी जोशी बोले, आत्मनिर्भर उत्तराखंड को डबल इंजन की पुनरावृत्ति जरूरी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियोंकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। वे सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने से आमजन का उनके प्रति विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए यहां डबल इंजन की सरकार की पुनरावृत्ति जरूरी है। चुनावी दृष्टि से पार्टी के जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की जरूरत है। चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में है। ऐसे में जन प्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों से आमजन को अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में योगदान दें।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री जोशी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को कार्यकत्र्ताओं के साथ बूथ स्तर तक जाकर जुटना है। उत्तराखंड में स्थानीय निकायों का विशेष महत्व है। नगर पालिका, नगर निगम, जिला पंचायत और विकासखंडों में लगातार जनहित के कार्य हो रहे हैं। इनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है, ऐसे में सभी को सचेत और सचेष्ट रहना है। चुनाव के दृष्टिगत संपर्क की गति तेज करनी होगी।

उन्होंने कहा कि जनता हमारे पक्ष में है, उसे केवल प्रोत्साहित करने की जरूरत है और इस कार्य में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की विशेष भूमिका होगी। उन्होंने राज्य में चल रही केंद्र पोषित योजनाओं का उल्लेख भी किया। साथ ही कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने यहां हमेशा ही आमजन की भावनाओं को आहत किया है। भ्रष्टाचार का खेल खेला है, यह भी जनता को स्मरण कराते रहना चाहिए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में भी जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब 2022 में भी सबको बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी है। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कम रही जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

प्रदेश मुख्यालय में हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष शामिल हुए, लेकिन इनकी कम संख्या चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि जितने लोग बुलाए गए थे, उतने ही बैठक में पहुंचे। कम ज्यादा का सवाल नहीं है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत बोले, हरीश रावत के बयान झूठ का पुलिंदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.