Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022: भाजपा की बची हुई 11 सीटों पर दो दिन में होगा निर्णय, जानिए किन सीटों पर चल रहा हैं मंथन

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 59 सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है जबकि 11 सीट (छह गढ़वाल मंडल और पांच कुमाऊं मंडल की) सीटों पर अभी मंथन चल रहा है। प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने कहा जल्‍द ही इन निर्णय लिया जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 09:28 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 09:28 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 59 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करने के बाद भाजपा नेतृत्व अब शेष 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देने के लिए मंथन में जुट गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार बची हुर्ई सीटों पर दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा ने गुरुवार को गढ़वाल मंडल की 41 में से 35 और कुमाऊं की 29 में से 24 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। अब जिन 11 सीटों पर प्रत्याशी चयन को माथापच्ची करनी पड़ रही है, उनमें गढ़वाल की छह और कुमाऊं की पांच सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति या फिर दूसरे कारणों से असमंजस बना हुआ है। यही कारण भी है कि इन सीटों पर अभी तक निर्णय नहीं हो पाया। भाजपा का केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व इन सीटों को लेकर अब ज्यादा देरी करने के मूड में नहीं है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मंथन चल रहा है। प्रयास है कि दो दिन में निर्णय लेकर शेष 11 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

अनुभव को भी पार्टी ने दिया महत्व

भाजपा नेतृत्व ने प्रत्याशियों की पहली सूची में युवा जोश के साथ ही अनुभव को भी महत्व दिया है। उन उम्रदराज विधायकों को भी टिकट दिए गए हैं, जिनका लंबा राजनीतिक अनुभव है। वे अपनी सीट के साथ ही आसपास की सीटों पर प्रभाव रखते हैं। इस कड़ी में भाजपा ने प्रदेश सरकार में मंत्री एवं वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को कालाढूंगी और बिशन सिंह चुफाल को डीडीहाट सीट से इस बार भी प्रत्याशी बनाया है। कुछेक अन्य उम्रदराज विधायकों को भी पार्टी ने अवसर दिया है। उम्रदराज नेताओं को चुनाव मैदान में बनाए रखने के पीछे भाजपा की रणनीति इन चुनावों में जीत की संभावनाओं को और प्रबल बनाए रखने की भी है।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Election 2022: अनुकृति गुसाईं को मिला विधानसभा टिकट तो सामूहिक इस्तीफा देंगे कांग्रेसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.