10 दिन में गठित होगी भाजपा महानगर की नई कार्यकारिणी
भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन 10 दिन के भीतर कर लिया जाएगा। निष्ठावान, पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन 10 दिन के भीतर कर लिया जाएगा। निष्ठावान, पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूरा होने पर महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बताया कि सबसे ज्यादा सहयोग निधि धर्मपुर विधानसभा से एकत्र राशि 1 करोड़ 10 लाख की रकम के साथ पहले नंबर पर, कैंट विधानसभा से 65लाख, रायपुर से क्षेत्र 76 लाख,राजपुर से 47लाख की रकम जमा की गई।
उन्होंने कहा कि सहयोग निधि पार्टी के चुनाव में खर्च नहीं होगी। इस रकम पर भाजपा कार्यालय और दूसरे जरूरी काम पर खर्च किया जाएगा ।एफडी बनाकर रकम पार्टी के खाते में जमा की जाएगी।
इस मौके पर गोयल ने निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने विजय अभियान शुरू करने की बात कही। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर तैयारी में जुटने को कहा गया।
यह भी पढ़ें: नैनीताल से चुनाव लड़ने को तैयार पूर्व सीएम हरीश रावत
यह भी पढ़ें: देवों के देव महादेव की चौखट पर जाकर हरीश खेलेंगे नया दांव
यह भी पढ़ें: केंद्र व राज्य सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत