Move to Jagran APP

Uttarakhand Politics: आमजन से संपर्क कर जनसरोकारों से जुड़ेगी भाजपा

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा के घर घर भाजपा हर घर भाजपा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा आमजन के विचारों और उनके सरोकारों से जुड़ी पार्टी है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 10:38 AM (IST)
पार्टी पत्रक का विमोचन करते दायें से भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व अन्‍य।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन से संपर्क कर उसे पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराने के साथ ही जनसरोकारों से जुड़ने के मकसद से भाजपा ने 'घर घर भाजपा, हर घर भाजपा' जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा आमजन के विचारों और उनके सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। इसीलिए भाजपा ने अभियान के माध्यम से हर घर तक दस्तक देने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

कौशिक ने कहा कि 'घर घर भाजपा, हर घर भाजपा' महासंपर्क अभियान प्रदेश के 11235 बूथों तक पहुंचेगा। पार्टीजन हर घर तक पार्टी पत्रक, कार्यक्रम व विचार पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अभियान में आम कार्यकर्त्‍ताओं के साथ ही विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और विशिष्टजन शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्त्‍ता आमजन को पार्टी का पटका, झंडे व साहित्य भेंट करेंगे। आमजन के लिए इस सामग्री की किट बूथ इकाइयों तक पहुंचा दी गई है।

संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मधु भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, बिपिन कैंथोला आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Politics: उत्‍तराखंड में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा

सरकार से इगास पर अवकाश घोषित करने की मांग

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने कहा कि इगास उत्तराखंड का पारंपरिक त्योहार है। इसलिए राज्य सरकार को इस पर्व पर राजकीय अवकाश की घोषणा करनी चाहिए। कहा कि आप कार्यकर्त्‍ता इगास पर उत्तराखंड के गावों में परिवर्तन के दीप जलाएंगे।

बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में नवीन पिरसाली ने कहा कि सरकार ने छठ पूजा के लिए अवकाश घोषित किया है। सरकार के इस निर्णय का आप सम्मान करती है, लेकिन सरकार ने अभी तक इगास पर अवकाश का फैसला नहीं किया है। उन्होंने सरकार से इगास पर अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों व प्रवासियों से अपील की है कि इगास पर गांवों में जाकर अपने घरों में परिवर्तन का दीप जलाएं।

इस माह आप के बड़े नेता कर सकते हैं उत्तराखंड का दौरा

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आप के बड़े नेता नवंबर में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने बयान जारी कर बताया कि किसानों के हक के मुद्दों को लेकर आप के दिग्गज नेता उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों का दौरा कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.