Move to Jagran APP

मिशन- 2019: त्रिशक्ति को बूथ जीता-चुनाव जीता का संदेश

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। शाह के उत्तराखंड दौरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

By Edited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 10:17 AM (IST)
मिशन- 2019: त्रिशक्ति को बूथ जीता-चुनाव जीता का संदेश
मिशन- 2019: त्रिशक्ति को बूथ जीता-चुनाव जीता का संदेश

देहरादून, केदार दत्त। 'बूथ जीता- चुनाव जीता'। इस सूत्र वाक्य के साथ भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी है। भाजपा के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन में बूथ पालकों, अध्यक्षों और बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) को यही संदेश दिया गया। इसके साथ ही चुनाव में उनके महत्व को रेखांकित किया गया तो उन्हें सरकार और संगठन के लिहाज से देवतुल्य भी करार दिया गया। 

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं से मिले मार्गदर्शन से यह त्रिस्तरीय कार्यकर्ता जोश से लबरेज भी दिखे। यह किसी से छिपा नहीं है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। संगठन के बूते ही पार्टी ने केंद्र से लेकर 16 राज्यों का सफर तय किया। अब भाजपा लोस चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। इस कड़ी में पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और हर बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर है। 

उत्तराखंड का सूरतेहाल भी इससे जुदा नहीं है। पार्टी की जीत की आधारभूमि तैयार करने में इन छोटे सूरमाओं को नई जंग के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। शनिवार को आयोजित राज्य के पहले त्रिशक्ति सम्मेलन में टिहरी और हरिद्वार लोस क्षेत्रों के बूथ स्तर के तीनों सूरमाओं को बूथ की मजबूती का मंत्र दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके बूते ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। भाजपा की जीत का आधार ही बूथ का कार्यकर्ता है। 

उन्होंने सुदूर पर्वतीय अंचलों के कार्यकर्ताओं के जज्बे की भी तारीफ की। साथ ही ये भी कहा कि उत्तराखंड को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और अब प्रधानमंत्री मोदी इसे संवार रहे हैं। लिहाजा, भाजपा का उत्तराखंड पर अधिकार तो बनता है। कार्यकर्ताओं से बोले कि इस बार ऐसे परिणाम दें कि विरोधियों के दिल दहल जाएं। राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने भी त्रिशक्ति को बूथ समितियों को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने पन्ना प्रमुख बनाने को भी कहा, ताकि हर बूथ पर वोटर लिस्ट के हर पन्ने की जिम्मेदारी दी जा सके। 

राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन से भगवा रंग में रंगे कार्यकर्ताओं का सम्मेलन के बाद जोश देखते ही बनता था। उत्तरकाशी के डुंडा से आए पवन नौटियाल ने कहा कि वे पूरा संगठन शिद्दत के साथ मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की कोशिशों में जुट गया है। हरिद्वार के बुग्गावाला से आए राजीव पाल ने और टिहरी के प्रतापनगर के परमवीर पंवार की भी कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया थी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन इस मुहिम को एक नई ऊर्जा दे गया है।

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सरकार को काम के पूरे नंबर दे गए अमित शाह

यह भी पढ़ें: अमि‍त शाह बोले, जल्‍द बनाएंगे राम मंदिर, कांग्रेस अपना स्टैंड बताए

यह भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ धार्मिक स्थलों पर धरना देगा उक्रांद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.