भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की सोच हर दिल में जिंदा
ऋषिकेश में भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह स्मारक पर एकत्रित होकर भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: शहीद दिवस पर भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही ये तीनों हमारे बीच नहीं हो, लेकिन उनकी सोच आज भी हमारे अंदर जिंदा है।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान को याद किया। नगरपालिका स्थिति शहीद भगत सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे ने कहा कि आज ये तीनों वीर हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी आवाज और सोच आज भी देश के हर व्यक्ति के दिल में है।
यह भी पढ़ें: कांगो आपरेशन में पूरी यूनिट को बचाने वाले वीरचक्र विजेता देवजंग साही का निधन
यह भी पढ़ें: नहीं रहे उत्तराखंड आंदोलन के एक और सूत्रधार, नंदन रावत का निधन
यह भी पढ़ें: थराली विधायक मगनलाल शाह का निधन, होली मिलन कार्यक्रम स्थगित