Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं रहे उत्तराखंड आंदोलन के एक और सूत्रधार, नंदन रावत का निधन

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 26 Feb 2018 08:27 PM (IST)

    उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोटद्वार के नंदन सिंह रावत का निधन हो गया है। सीएम रावत ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    नहीं रहे उत्तराखंड आंदोलन के एक और सूत्रधार, नंदन रावत का निधन

    कोटद्वार, [जेएनएन]: नब्बे के दशक के वह शुरुआती वर्ष, जब उत्तराखंड आंदोलन के बारे में आमजन को कोई जानकारी न थी, 'जय उत्तराखंड' की बुलंद आवाज के साथ लोगों से मिलने वाले राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड राज्य के प्रबल समर्थक नंदन सिंह रावत ने आंदोलन में किस सक्रियता से प्रतिभाग किया, इसका अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश शासन ने उनके घर की कुर्की तक कर दी। नंदन सिंह ने पूरे परिवार को आंदोलन में झोंका हुआ था। 

    उत्तराखंड क्रांति दल के कई नेता राज्य गठन के बाद सत्ता लोलुपता में राष्ट्रीय दलों में चले गए। वहीं उक्रांद के संस्थापक सदस्यों में शामिल नंदन सिंह ने जीवन की अंतिम सांस तक उक्रांद का दामन नहीं छोड़ा। वर्तमान में वे उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष भी थे। 

    वह पिछले लंबे समय से गैगरीन की बीमारी से पीड़ित थे। उनके बेटों ने बताया कि बीमारी तो ठीक हो गई। लेकिन कुछ दिन पूर्व अचानक उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया और सोमवार को उनका देहांत हो गया। वे अपने पीछे पत्नी चंदा देवी के साथ ही चार बेटों और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह खोह नदी के तट पर मुक्तिधाम में होगा। 

    विभिन्न संगठनों ने जताया शोक 

    नंदन सिंह रावत के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला सहित कई अन्य ने निधन पर गहरा दुख जताते हुए क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उक्रांद की बैठक में भी निधन पर दुख जताया गया। बैठक में यतेंद्र रुडोला, भगवती प्रसाद कंडवाल, महेंद्र रावत, हरीश द्विवेदी, सुनील सेमवाल सहित कई अन्य मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें: थराली विधायक मगनलाल शाह का निधन, होली मिलन कार्यक्रम स्थगित

    यह भी पढ़ें: प्रख्यात रंगकर्मी, चित्रकार व कार्टूनिस्ट बी.मोहन नेगी का निधन

    यह भी पढ़ें: नहीं रहे प्रसिद्ध साहित्यकार शेर सिंह पांगती, जानिए उनकी कलम का सुनहरा सफर