Move to Jagran APP

निकाय चुनाव में दांव पर लगी भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा

नगर निकायों के चुनाव सत्तासीन भाजपा के लिए यह जंग चुनौतीभरी है और उसके तमाम दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी इससे जुड़ी हुई है।

By Edited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 11:37 AM (IST)
निकाय चुनाव में दांव पर लगी भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा
निकाय चुनाव में दांव पर लगी भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश में 84 नगर निकायों के चुनाव के लिए मैदान सज चुका है और सियासी दलों ने इसमें बाजी मारने को बिसात भी बिछा दी है। इस लिहाज से देखें तो राज्य में सत्तासीन भाजपा के लिए यह जंग चुनौतीभरी है और उसके तमाम दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी इससे जुड़ी हुई है। खासकर नगर निगमों में, जिनकी जिम्मेदारी सरकार के मंत्रियों के साथ ही वरिष्ठ पार्टी नेताओं को सौंपी गई है। 

loksabha election banner

विस चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्तासीन हुई भाजपा पहली बार निकाय चुनाव के जरिये जनता के बीच है। ऐसे में उसके सामने निकायों में भी विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। इन चुनावों के जरिये राज्य सरकार के अब तक के कामकाज को भी जनता की कसौटी पर परखा जाना है। 

यही कारण है कि भाजपा के लिए ये चुनाव बेहद प्रतिष्ठापूर्ण हैं। उसे विपक्ष के सवालों से भी जूझना है तो खुद को बीस भी साबित करना है। इस सबको देखते हुए भाजपा ने निकायों पर खास फोकस किया है और इनमें निगमों को अधिक तवज्जो दी गई है। 

इस क्रम में हल्द्वानी नगर निगम की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी, रुद्रपुर की कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत व पार्टी नेता आशीष गुप्ता, देहरादून की राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, ऋषिकेश की कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रुहेला, कोटद्वार की कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, हरिद्वार की कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला और काशीपुर की जिम्मेदारी राज्यमंत्री रेखा आर्य व प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट को सौंपी गई है। 

जाहिर है कि निगमों में इन सभी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। वहीं, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में विधायकों के साथ ही अन्य नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की भी अच्छी-खासी सूची जारी की है, जिसमें केंद्रीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, चार पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक विस चुनाव की भांति निकाय चुनाव में भी जनता का प्रचंड समर्थन भाजपा को मिलने जा रहा है। प्रदेश की जनता राज्य व केंद्र सरकार के कामकाज से खुश है और निकायों में भी विकास की बयार के लिए वह भाजपा के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनाव में हिमानी शिवपुरी करेंगी भाजपा के लिए प्रचार

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में असंतुष्टों के समर्थन को अंतिम क्षण तक कोशिश करेगी कांग्रेस

यह भी पढ़ें: दून के इन 35 वार्डों में मचेगा चुनावी घमासान, जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.