विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने गिरेबां में झांके कांग्रेस

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 02:05 PM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस की श्रीनगर में हुई जनाक्रोश रैली पर पलटवार किया है। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की श्रीनगर में हुई जनाक्रोश रैली पर पलटवार किया है। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने तंज कसते हुए कहा कि यह रैली जनाधार खो चुकी कांग्रेस की जमीन तलाशने की कवायद भर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर कुछ भी बोलने से पहले अपने गिरेबां में झांकने की आवश्यकता है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना होगा कि वर्ष 2017 में वह क्यों 11 विधायकों तक सिमटकर रह गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था और तमाम तरह के स्टिंग कांग्रेस नेताओं व इनके शागिर्दों के हुए।

यह भी पढ़ें-सत्‍ता के गलियारे से : कोई बताए, किसका हुआ प्रमोशन; किसका डिमोशन

कौशिक ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो वायदे किए थे, उन पर वह खरा उतरी है। विकास की बात करने वाली कांग्रेस पूरे पांच साल सत्ता संघर्ष में उलझी रही और अब विकास को लेकर प्रलाप कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने में भी पूरी तरह विफल रही। कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई में चार साल व्यतीत कर दिए। जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी देश की अर्थव्यवस्था बेहतर रही। कांग्रेस महंगाई को लेकर प्रलाप कर रही है, लेकिन यह भी सर्वविदित है कि पिछले 25 सालों में महंगाई की दर सबसे कम है। वर्ष 2014 तक के आंकड़ों से इसकी तुलना की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Politics News: उत्‍तराखंड में क्या इस चुनाव में टूट पाएगा मिथक

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें