Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संवाद

    By Edited By:
    Updated: Mon, 06 Jan 2020 08:37 AM (IST)

    सीएए को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने घर-घर जाकर संपर्क किया। वहीं विधायक हरबंस कपूर विधायक गणेश जोशी व विधायक खजानदास ने लोगों से संवाद किया।

    Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संवाद

    देहरादून, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यमुना कॉलोनी कुम्हार मंडी में घर-घर जाकर संपर्क किया। वहीं, कैंट विधायक हरबंस कपूर, मसूरी विधायक गणेश जोशी व राजपुर विधायक खजानदास ने अपने-अपने क्षेत्र में रविवार को रैली निकाल कर लोगों से संवाद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेताओं ने कानून की आवश्यकता और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से दस-दस घरों में संपर्क कर लोगों को जागरूक करने को भी कहा। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुम्हार मंडी में दस घरों में जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने सीएए को लेकर पंपलेट बांटे, जिसमें विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सावधान रहने की बात कही गई है। 

    उन्होंने कहा कि सीएए से पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि ननकाना साहब में हुए हमले के बाद स्पष्ट हो गया कि मुस्लिम राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष के जनसंपर्क के दौरान उपाध्यक्ष नरेश बंसल, महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट भी मौजूद रहे।

    गणेश जोशी ने रैली निकाल किया 

    जनसंपर्क मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सीएए के समर्थन में आरटीओ कार्यालय से हाथीबड़कला तक रैली निकाल कर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार मिल रही हार से बौखलाया हुआ है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि तीन तलाक, धारा 370 और राम मंदिर का मुद्दा खत्म होने के बाद वह करे तो क्या करे। लिहाजा वह समाज को गुमराह करने में लगा है। 

    कैंट विधायक ने प्रेमनगर के लोगों को किया जागरूक 

    कैंट विधायक हरबंस कपूर ने प्रेमनगर में जनसंपर्क के दौरान कहा कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान में रह गए हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। ननकाना साहब पर हुआ हमला इसका ताजा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बहकावे में न आएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, महामंत्री संतोष कोठियाल आदि शामिल रहे। इस मौके पर सड़क निर्माण का शिलान्यास भी किया। 

    यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: मुंह पर काली पट्टी और हाथ में रस्सी बांध किया सीएए के खिलाफ प्रदर्शन

    खजानदास ने भी किया लोगों से संवाद

    राजपुर विधायक खजानदास ने भी अपने क्षेत्र में लोगों के घरों जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर दिग्भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों को नागरिकता कानून को लेकर जागरुक करने को कहा। इस दौरान कानून के समर्थन में जारी मोबाइल नंबर भी डायल कराया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, आंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद मनोज जाटव, विमला गॉड रोहन चंदेल, अनीता गर्ग, अभिषेक नौटियाल व अन्य मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: जिपं सदस्यों के पति और बेटों के शोर-शराबे से तमाशा बनी बोर्ड बैठक