विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घेराव और हंगामे में पांच साल गंवाए, अब अंतिम सत्र में सकारात्मक रहे विपक्ष: महेंद्र भट्ट

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:57 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गैरसैंण में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के घेराव और प्रदर्शन की घोषणा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। गैरसैंण में विधानसभा के आगामी सत्र के दौरान कांग्रेस की घेराव और प्रदर्शन की घोषणा पर भाजपा ने निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल का विधानसभा कार्यकाल सदन के बाहर घेराव और अंदर हंगामे में बर्बाद कर दिया।

उन्होंने विपक्ष से चुनावी चिंता छोड़कर अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। भट्ट ने कांग्रेस की घोषणा को नकारात्मक और उद्देश्यहीन राजनीति करार देते हुए कहा कि सत्र की शुरुआत घेराव और समापन हंगामे के बजाय विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर चर्चा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कांग्रेस प्रभारी की ओर से गैरसैंण में प्रस्तावित सत्र के दौरान घेराव और प्रदर्शन के एलान पर भट्ट ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है। यहां जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों की समस्याएं और जनहित के मुद्दे उठाने का अवसर मिलता है।

इसके बावजूद कांग्रेस और विपक्ष का रवैया पिछले पांच वर्षों में नहीं बदला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदन के भीतर और बाहर हंगामे को ही प्राथमिकता दी तथा गंभीर विषयों पर चर्चा के दौरान भी व्यवधान पैदा किया।

भट्ट ने कहा कि सरकार और सत्ता पक्ष जब महत्वपूर्ण विधेयकों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हैं, तब भी विपक्ष शोर-शराबा कर कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास करता है।

उनके अनुसार, विपक्षी विधायकों को सदन में जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने राजनीतिक प्रदर्शन को अधिक महत्व दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए अंतिम सत्र को सफल एवं जनहितकारी बनाना सभी जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है।

विपक्ष को अपने पुराने रवैये पर पुनर्विचार कर सत्र का अधिकतम उपयोग जनहित के लिए करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता सब जानती है और सदन के भीतर तथा बाहर विपक्ष के व्यवहार को पहचानती है।

यह भी पढ़ें- देहरादून जिला योजना समिति चुनाव: ये 26 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीटों पर मतदान से फैसला

यह भी पढ़ें- देहरादून में दीपावली पर सिर्फ इन जगहों पर ही लगेगा पटाखा बाजार, अन्य जगहों पर बिक्री के लिए शर्तों का करना होगा पालन