उत्तराखंड राज्यसभा सीट: भाजपा में 24 दावेदार, कोर कमेटी ने सीएम को सौंपी पैनल बनाने की जिम्मेदारी
उत्तराखंड में राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए भाजपा में 24 से अधिक दावेदार सामने आए हैं। कोर कमेटी ...और पढ़ें
-1790353010985_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने वाली एक सीट के लिए भाजपा में दावेदारों की संख्या 24 से अधिक हो गई है। प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर लंबा मंथन हुआ।
किसी एक नाम पर सहमति बनाने के बजाय पार्टी ने दावेदारों की छंटनी का जिम्मा मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन की सौंप दिया है। इन सभी दावेदारों में से तीन या पांच नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। यही पैनल केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जाएगा और उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का 25 नवंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिक्त सीट पर संभावित नामों को लेकर चर्चा हुई। कोर कमेटी के निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि करीब 24 दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति और युवा वर्ग समेत विभिन्न वर्गों से जुड़े नाम हैं।
पार्टी को अब दावेदारों में से अंतिम नामों का चयन करना है। कोर कमेटी में सभी प्रमुख नामों पर चर्चा के बाद तीन या पांच नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन को दी गई है। अगले चरण में इन तीनों नेताओं के स्तर पर पैनल फाइनल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- देहरादून में हरीश रावत ने राजीव गांधी के सपनों को आगे बढ़ाने पर दिया जोर, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
सामाजिक समीकरण रहेगा अहम
बैठक में सामने आए नामों में महिला, एससी-एसटी और युवा वर्ग के दावेदारों का शामिल होने से साफ है कि पैनल तैयार करते समय सामाजिक समीकरणों का पहलू महत्वपूर्ण रहेगा, हालांकि पार्टी ने किसी नाम या वर्ग को लेकर अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की है।
