Move to Jagran APP

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी की होगी गांधी संकल्प यात्रा

दो से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा आयोजित करेगी। यह यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी की होगी और इसमें गांधीजी के संदेशों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

By Edited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 01:14 PM (IST)
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी की होगी गांधी संकल्प यात्रा
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी की होगी गांधी संकल्प यात्रा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा देशभर में दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा आयोजित करेगी। यह यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी की होगी और इसमें गांधी जी के संदेशों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को पांच से दस किमी चलना होगा।

loksabha election banner

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये उत्तराखंड समेत सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को गांधी संकल्प यात्रा और प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को लेकर पार्टी के भावी कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने का जो अभियान शुरू किया है, उसके लिए इस यात्रा में जन जागरण करते हुए प्लास्टिक को चुनना है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: जिला पंचायतों को भाजपा ने घोषित किए समर्थित प्रत्याशी

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विभिन्न विषयों की जानकारी दी।देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, मयंक गुप्ता, कुसुम कंडवाल, महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, मंत्री कुलदीप कुमार, दायित्वधारी विश्वास डाबर, सह मीडिया प्रमुख बलजीत सोनी, शादाब शम्स, आइटी विभाग सह संयोजक शेखर वर्मा, लोकसभा प्रभारी देवेंद्र पाल, नीरू देवी, ऋतु मित्र व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: विदेशी कश्मीर आएंगे स्विट्जरलैंड को भूल जाएंगे: उमा भारती  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.