विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ उपचुनावः भाजपा में सबसे मजबूत है पंत परिवार का दावा

By Edited By:
Published: Mon, 28 Oct 2019 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 11:42 AM (IST)

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा होने के बाद से इस सीट पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ उपचुनावः भाजपा में सबसे मजबूत है पंत परिवार का दावा
पिथौरागढ़ उपचुनावः भाजपा में सबसे मजबूत है पंत परिवार का दावा

देहरादून, जेएनएन। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की इस पारंपरिक सीट को फिर से जीतने की चुनौती है। इस सीट पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनने का सबसे मजबूत दावा पंत परिवार का माना जा रहा है। 

भाजपा कार्यकर्ता भी पंत परिवार के किसी सदस्य को चुनाव में उतारना चाहते हैं। हालांकि, भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी के चयन के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसकी संस्तुति पर संभावित प्रत्याशियों के नाम का एक पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। 

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट बीते जून माह में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई थी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। यहां 25 नवंबर को मतदान होना है। उप चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशी उतारने के लिए सक्रिय हो गए हैं। 

यह सीट भाजपा के लिए खासी अहम भी है। इस सीट के चुनावी नतीजे प्रदेश में भाजपा की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का भी अहसास कराएंगे। इसके अलावा भाजपा इस समय सत्ता में भी है इस कारण यह सीट पार्टी की साख से भी जुड़ी है। 

जानकारों की मानें तो प्रकाश पंत की साफ छवि के साथ ही क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी। ऐसे में यदि पंत परिवार से कोई प्रत्याशी खड़ा होता है तो निश्चित तौर पर जनता की सहानुभूति उनके साथ रहेगी। इस कारण भाजपा का इस सीट पर दावा और पुख्ता हो सकता है। जानकारों की मानें तो पार्टी नेता चुनाव के संबंध में स्वर्गीय पंत के परिजनों से चर्चा कर उनकी राय भी जानने का प्रयास चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को कांग्रेस में दावेदारी की होड़

हालांकि, पार्टी से अन्य दावेदार भी मैदान में हैं। ऐसे में आपसी रायशुमारी व पार्टी कार्यकर्ताओं की सलाह के बाद एक पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रत्याशी पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व ही लगाएगा। पैनल का चयन राज्यमंत्री रेखा आर्य और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में गठित दो सदस्यीय समिति करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता भी पंत परिवार से ही किसी को चुनाव में देखना चाहते हैं। इसके अलावा अन्य उम्मीदवार भी हैं। जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को पैनल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए गठित हुई भाजपा की कमेटी Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।