विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान बोले, विकास को प्राथमिकता दे रही है सरकार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 12 Oct 2020 03:56 PM (IST)

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकास के मामले में सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। पहाड़ से पलायन ...और पढ़ें

विकास को प्राथमिकता दे रही है सरकार।
विकास को प्राथमिकता दे रही है सरकार।

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकास के मामले में सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। पहाड़ से पलायन को रोकने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर कोशिशें कर रही है। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी काम किया जा रहा है। इस मौके पर गोर्खाली सभा की ओर से विधायक को सम्मानित भी किया गया।

बरोटीवाला के पृथ्वीपुर खेड़ा स्थित गोर्खाली भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सरकार के मौजूदा कार्यकाल को सफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार से लेकर पलायन तक काफी कार्य किया गया है। सरकार ने जहां युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराएं हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के दौरान अपने घरों को लौटकर आए प्रवासियों को उनके गांवों में रोजगार देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सूझ-बूझ के चलते संक्रमण से बचाव के मामले में भी काफी सफलता मिली है। 

बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने विकासनगर में स्थित उप जिला चिकित्सालय का जिक्र करते हुए कहा कि उप जिला अस्पताल के अस्तित्व में आ जाने के बाद क्षेत्र के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा के लिए देहरादून या अन्य बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने गोर्खाली समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। 

यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से : फ्रंटफुट पर त्रिवेंद्र, ताबड़तोड़ बैटिंग

इसके पहले गोर्खाली समुदाय ने भवन के सौंदर्यीकरण कराए जाने से संबंधित एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा। उन्होंने गोर्खाली टोपी और खाता पहनाकर विधायक को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह गुरुंग, सभासद बिशन राणा, मोहन राणा, रामप्रसाद थापा, तेज बहादुर गुरुंग, टेक बहादुर, सुनील, राकेश, किरण, गजेंद्र, सुनीता, रिया गोपाल कुमार गुरुंग, भारती राणा, विनोद थापा, रामबहादुर मल्ल, ओम आले, रामबहादुर थापा आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से होगा तैयार, 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे भूमि पूजन व शिलान्यास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।