विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत चुनाव में जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी मैदान में उतारेगी भाजपा

By Edited By:
Published: Sun, 18 Aug 2019 09:04 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 11:27 AM (IST)

त्रस्तरीय पंचायत चुनाव में परचम फहराने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने तय किया है कि ...और पढ़ें

पंचायत चुनाव में जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी मैदान में उतारेगी भाजपा
पंचायत चुनाव में जनसेवा को समर्पित प्रत्याशी मैदान में उतारेगी भाजपा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में परचम फहराने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने तय किया है कि जनसेवा के लिए समर्पित प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने पार्टी की पंचायत चुनाव समिति की बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। 

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य के विकास में पंचायतीराज व्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके दृष्टिगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को भाजपा पूरी गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हमें जहां जन सेवा के लिए समर्पित प्रत्याशियों को आगे बढ़ाना है वहीं चुनाव में भारी जीत के लिए कार्ययोजना भी तैयार करनी है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी ने पांच सदस्यीय समिति बनाई है, जिसे विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी, पूर्व महामंत्री नरेश बंसल व वरिष्ठ नेता नीरू देवी शामिल हैं। उन्होंने चुनाव से संबंधित टिप्स भी दिए। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावों में तवज्जो देगी कांग्रेस

बैठक में समिति सदस्यों के अलावा पंचायती राज मंत्री अरविंद पाडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश महामंत्री खजानदास, राजेंद्र भंडारी व अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: देवभूमि उत्तराखंड में समाज सेवा के कार्यों को तेजी से बढ़ाएगा संघ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।