विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें पूर्णकालिक कार्यकर्ता: शिवप्रकाश

By Edited By:
Published: Mon, 03 Jun 2019 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 11:54 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की आगामी चुनौती के लिए अभी से कमर कसने के मद्देनजर टिप्स भी दिए।

अब पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें पूर्णकालिक कार्यकर्ता: शिवप्रकाश
अब पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें पूर्णकालिक कार्यकर्ता: शिवप्रकाश

देहरादून, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर भारी बहुमत से मिली सफलता पर भाजपा ने लोस व विस क्षेत्रों के पूर्णकालिक विस्तारकों की पीठ थपथपाई। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं से विस क्षेत्रवार पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी ली। साथ ही पंचायत चुनाव की आगामी चुनौती के लिए अभी से कमर कसने के मद्देनजर टिप्स भी दिए। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त पूर्णकालिक विस्तारकों ने बैठक में अपने अनुभव साझा किए। 

राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने क्षेत्रवार कहां मत प्रतिशत अधिक रहा और कहां कम, इस बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में विस्तार से ब्योरा लिया। उन्होंने सभी सीटों पर पार्टी को मिली जीत पर पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने पूर्णकालिक विस्तारकों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी पंचायत चुनाव और फिर 2022 की तैयारियों का भी जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि अब इन दोनों मिशन के लिए सभी जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के संचालन के संबंध में टिप्स भी दिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पूर्णकालिकों का कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उनके बूते आगे भी भाजपा हर मोर्चे पर सफलता के झंडे गाड़ेगी। 

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं और पूर्णकालिकों की मेहनत के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बैठक में सभी 70 विस क्षेत्रों और पांचों लोस क्षेत्रों के पूर्णकालिक विस्तारकों ने भाग लिया। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम कोश्‍यारी ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की आशंकाओं का किया खंडन, जानिए

यह भी पढ़ें: निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिलने से उत्तराखंड की हसरतों को लगे नए पंख

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।