हरिद्वार में बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति, नितिन नवीन की मौजूदगी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होगा मंथन
हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 21-22 नवंबर को होगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अश्वनी त्रिपाठी, जागरण, देहरादून। हरिद्वार में गंगा तट पर धर्म और आस्था की धारा के साथ राजनीतिक हलचल भी तेज होने जा रही है। धर्मनगरी में 21 व 22 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक के केंद्र में आगामी विधानसभा चुनाव रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रस्तावित मौजूदगी में प्रदेशभर के लिए चुुनावी गणित पर तो मंथन होगा ही, खासकर हरिद्वार की उस खोई राजनीतिक जमीन को फिर पाने की रणनीति भी बनेगी, जो पांच साल पहले हाथ से खिसक गई थी।
वर्ष 2017 में भाजपा ने जिले की 11 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज कर दबदबा कायम किया था, लेकिन वर्ष 2022 में यह आंकड़ा महज तीन पर सिमट गया। हरिद्वार में पार्टी की राजनीतिक पकड़ कमजोर होने के कारणों पर अब बैठक में नए सिरे से विचार होगा।
पार्टी वर्ष 2017 का प्रदर्शन दोहराने की आकांक्षा के साथ ही वर्ष 2022 के नतीजों से सबक भी लेगी। नितिन नवीन अपने पिछले उत्तराखंड दौरे में चुनौतीपूर्ण 23 विधानसभा सीटों पर विशेष ध्यान देने का संदेश दे चुके हैं।
ऐसे में हरिद्वार की बैठक को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद उत्तराखंड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम संगठन को प्रदेश भर में सक्रिय करने की कवायद का हिस्सा है। पार्टी का फाेकस चुनावी तैयारी को प्रदेश स्तरीय बैठकों से आगे ले जाकर विधानसभा और बूथ स्तर तक पहुंचाने पर है।
पुराने जनाधार को फिर मजबूत करने की चुनौती
हरिद्वार में भाजपा की चिंता का एक बड़ा पहलू कांग्रेस है। कांग्रेस इस जिले को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानकर अपनी गतिविधियां बढ़ा रही है। ऐसे में भाजपा के सामने दोहरी चुनौती है। एक ओर उसे अपने पुराने जनाधार को फिर से मजबूत करना है, दूसरी ओर कांग्रेस का मुकाबला करना है। भाजपा को यह भी देखना है कि पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में उसे नुकसान हुआ, वहां अब संगठन कितना मजबूत है।
पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा हरिद्वार का चुनावी संदेश
गंगा तट पर होने वाली इस बैठक में भाजपा की संगठनात्मक साधना का असल इम्तिहान इसी बात से होगा कि वह चुनावी संकल्पों को जमीनी सक्रियता में कितना बदल पाती है। हरिद्वार भाजपा के लिए वर्ष 2027 की चुनावी राह का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
यहां की राजनीतिक जमीन पर पकड़ का असर सिर्फ हरिद्वार तक नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा। इसलिए भाजपा हरिद्वार को लेकर खास अलर्ट है।
यह भी पढ़ें- आशारोड़ी मोहकमपुर एलिवेटेड रोड: देहरादून के 179 मकानों पर खतरा! NHAI पर उठाए सवाल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।