Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने की भाजपा सरकार की निंदा, कहा- आमजन के प्रति नहीं है संवेदनशील

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jul 2020 05:02 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की निंदा की।

    कांग्रेस ने की भाजपा सरकार की निंदा, कहा- आमजन के प्रति नहीं है संवेदनशील

    देहरादून, जेएनएन। पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की निंदा की। सरकार के रवैये के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर शाही रवैया अपनाए हुए है। महंगाई और सरकार के विरोध में आवाज उठाने वालों पर मुकदमें दर्ज करा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के प्रति असंवेदनशील है। कोरोना काल में सरकार को लोगों को राहत देनी चाहिए, लेकिन सरकार निरंतर महंगाई कर लोगों की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। डीजल-पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड 22 बार बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जिस तरह सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं पर मुकदमें दर्ज कराए हैं वह लोकतंत्र की हत्या है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता अब सरकार का दमन और नहीं सहेगी। केंद्र और राज्य में भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु जोशी, पार्षद राकेश सिंह, देवेंद्र प्रजापति, जगत नेगी, मधु मिश्र, भगवान सिंह पंवार, विजयलक्ष्मी शर्मा, चंद्रकांता जोशी आदि शामिल थे।

    कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

    पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थानों चौक पर सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार सब मोर्चे पर विफल हो चुकी है। समय आने पर जनता ही भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी,राजेंद्र सिंह कृषाली, सूरत सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: भाजपा की वर्चुअल रैली में बोले निशंक, कोरोना से जंग जीतेगा देश

    आवाज उठाने वालों पर सरकार कर रही मुकदमा

    युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर शाही रवैया अपनाये हुए है। महंगाई और सरकार के विरोध में आवाज उठाने वालों पर मुकदमें दर्ज करा रही है। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि सरकार ने अपना रवैया अगर नहीं बदला, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस इस तरह के छूटे मुकदमों से डरने वाली नही है। इस दौरान डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, विक्रम कोरंगा, विमल गोला, मनीष यादव, महेश लोधी, सावन राठौर, आरिफ अली, आशिफ हसन आदि भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: राहुल के आक्रामक रुख पर उत्तराखंड कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा