Move to Jagran APP

भाजपा मुख्यालय में दिनभर रही गहमागहमी, इतनी महिलाओं को मिला टिकट

निकाय चुनाव के लिए जारी महापौर और अध्यक्ष पदों के भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा ने महिलाओं को खासी तवज्जो दी है। कुल 38 टिकट महिलाओं को दिए गए हैं

By Edited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 03:50 PM (IST)
भाजपा मुख्यालय में दिनभर रही गहमागहमी, इतनी महिलाओं को मिला टिकट
भाजपा मुख्यालय में दिनभर रही गहमागहमी, इतनी महिलाओं को मिला टिकट

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा मुख्यालय का नजारा शनिवार को सामान्य दिनों से एकदम बदला-बदला सा था। यह स्वाभाविक भी था, निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान जो होना था। ऐसे में हर किसी की नजर इस पर टिकी थी। इसे देखते हुए दिनभर ही कार्यालय में विधायकों के साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी रही। महापौर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर कईयों के चेहरों पर मुस्कान थी तो कुछ में मायूसी। यही नहीं, टिकट की आस लिए पहुंचे कुछेक कार्यकर्ताओं को मायूस भी लौटना पड़ा। 

loksabha election banner

प्रत्याशी चयन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही जद्दोजहद के मद्देनजर बलवीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक नियत की गई थी। इसे देखते हुए सुबह से ही विधायकों का आना-जाना शुरू हो गया। वे वरिष्ठ पदाधिकारियों से गुफ्तगू करते देखे गए। 

इसी दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी पहुंचे और कुछ देर तक पार्टी नेताओं से बातचीत के बाद वापस लौट गए। एक पूर्व मंत्री के साथ ही तमाम विधायक देर रात तक कार्यालय में जमे रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत महामंत्रियों से भी विधायकों के साथ ही दावेदारों की मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। सवा तीन बजे निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक प्रारंभ होने पर कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया। 

तभी बड़ी संख्या में दावेदारों के समर्थक भी गेट पर जमा हो गए और सभी की नजरें बैठक पर टिक गई। हालांकि पहले दौर की बैठक खत्म होने के बाद उन्हें खास जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन दावेदारों के समर्थक अपने-अपने सूत्रों से जानकारी जुटाते रहे। दूसरे दौर की बैठक खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो कुछ चेहरों पर मुस्कान थी, जबकि कुछ निराशा का भाव लिए लौटे। 

भाजपा ने दिया 38 महिलाओं को टिकट 

निकाय चुनाव के लिए जारी महापौर और अध्यक्ष पदों के भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा ने महिलाओं को खासी तवज्जो दी है। कुल घोषित 78 प्रत्याशियों में से 38 टिकट महिलाओं को दिए गए हैं। इनमें महापौर के सात पदों में चार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 36 पदों में से 18 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 35 पदों मे से 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: प्रदेश अध्यक्ष की राह ताकते रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: मंत्रियों को सौंपी डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.