Move to Jagran APP

निकाय चुनाव: प्रदेश अध्यक्ष की राह ताकते रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

कई दौर की बैठकों के बाद भी कांग्रेस शनिवार देर रात तक दून नगर निगम के महापौर एवं वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई।

By Edited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:20 PM (IST)
निकाय चुनाव: प्रदेश अध्यक्ष की राह ताकते रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

देहरादून, [जेएनएन]: पिछले एक सप्ताह से कई दौर की बैठकों के बाद भी कांग्रेस शनिवार देर रात तक दून नगर निगम के महापौर एवं वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई। करीब पांच दर्जन वार्डों में पार्षदों के आधा दर्जन से अधिक दावेदारों के बीच मचे घमासान का प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी सामना करने से बचते दिखे। शनिवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय आने के बजाय जाखन स्थित घर में ही वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक की।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों का कहना है कि वार्ड पार्षद से लेकर महापौर की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। केवल भाजपा की ओर से दावेदारी का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को प्रीतम सिंह प्रेसवार्ता में दावेदारों की लिस्ट जारी कर सकते हैं। शनिवार सुबह 11 बजे राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राजपुर, धर्मपुर, रायपुर आदि क्षेत्रों से दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और प्रीतम सिंह के समक्ष अपने वार्डों से दावेदारी पेश करने का इंतजार करते रहे। दोपहर पौने तीन बजे तक प्रदेश अध्यक्ष नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ता लौटने लगे। केदारनाथ विधायक मनोज रावत नेताओं के साथ चर्चा करते रहे।

सरिता आर्य ने ली बैठक

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस भवन में महिला पार्षद टिकट की दावेदारों के साथ बैठक की और कहा कि महिला दावेदारों को आपसी सहयोग की भावना से चुनाव लडऩा चाहिए। जिन महिलाओं को इस बार पार्षद का टिकट नहीं मिला, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। भविष्य में उन्हें मौका मिल सकता है।शूरवीर सिंह सजवाण डटे रहे

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण दिनभर कांग्रेस कार्यालय में डटे रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और कहा कि पार्टी जिसे भी पार्षद का दावेदार बनाती है, कार्यकर्ता उनका जोरशोर से प्रचार करें। 

निकाय चुनाव: भाजपा के घोषित किए सात महापौर प्रत्‍याशी

यह भी पढ़ें: निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, आयोग में बना कंट्रोल रूम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.