Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान

    By Edited By:
    Updated: Sun, 07 Jul 2019 05:27 PM (IST)

    पर्यावरण संरक्षण के संदेश को उत्तराखंड भाजपा अपने सदस्यता अभियान को धरातल पर उतारेगी।

    पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान

    देहरादून राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को उत्तराखंड भाजपा अपने सदस्यता अभियान में धरातल पर उतारेगी। प्रदेशभर में शनिवार से प्रारंभ हुए भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही जल संरक्षण और जल संचयन के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    प्रदेशभर में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज शनिवार को हुआ। देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य नेताओं ने वरिष्ठजनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जिलों में मंत्रियों, विधायकों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान की अगुआई की। सदस्यता अभियान के दरम्यान जगह-जगह पौधरोपण भी किया गया और इसके जरिये आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। भाजपा के प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख और विधायक खजानदास ने बताया कि पहले दिन सभी जगह वरिष्ठजनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौधरोपण के साथ ही जल संरक्षण एवं जल संचयन पर जोर दिया है। उनकी इस पहल को सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता धरातल पर उतारेंगे। 
    उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान तो पौधे लगाए ही जाएंगे। 16 से 24 जुलाई तक मनाए जाने वाले हरेला पर्व के तहत बूथ स्तर तक भी वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान भी चलता रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के दौरान लोगों को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व से अवगत कराते हुए इसके लिए जनसामान्य को प्रेरित किया जाएगा।