विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा उत्तराखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी नियुक्त, चुनाव प्रक्रिया सितम्बर में होगी शुरू

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 13 Aug 2019 02:10 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Aug 2019 04:27 PM (GMT+05:30)

भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा उत्तराखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

भाजपा उत्तराखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी नियुक्त, चुनाव प्रक्रिया सितम्बर में होगी शुरू
भाजपा उत्तराखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी नियुक्त, चुनाव प्रक्रिया सितम्बर में होगी शुरू

देहरादून, जेएनएन। भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड में पूर्वमंत्री व विधायक बलवंत सिंह भौरियल को चुनाव अधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता व चमोली प्रभारी अतर सिंह तोमर सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन ने बताया कि आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय में प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों की बैठक में उत्तराखंड के चुनाव अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव को लेकर इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है, जो 20 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता सत्यापन कार्य होगा। इसके बाद सितम्बर में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। इस क्रम में बूथ, मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के चुनाव होंगे। प्रदेश में यह प्रक्रिया नवम्बर में पूरी हो जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रक्रिया होगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में गुटबाजी और अनुशासनहीनता पर सख्ती के संकेत

यह भी पढ़ें: दुनिया में उत्‍तराखंड को मिलेगी विशिष्ट पहचान: त्रिवेंद्र सिंह रावत

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।