Move to Jagran APP

अनुशासनहीनता पर भाजपा और कांग्रेस सख्त, निष्कासन का सिलसिला जारी

स्थानीय निकाय चुनाव में बागी के रूप में चुनाव लड़ रहे नेताओं के साथ ही अनुशासनहीनता पर अब भाजपा और कांग्रेस दोनों सख्त नजर आ रही हैं।

By BhanuEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:49 PM (IST)
अनुशासनहीनता पर भाजपा और कांग्रेस सख्त, निष्कासन का सिलसिला जारी
अनुशासनहीनता पर भाजपा और कांग्रेस सख्त, निष्कासन का सिलसिला जारी

देहरादून, [जेएनएन]: स्थानीय निकाय चुनाव में बागी के रूप में चुनाव लड़ रहे नेताओं के साथ ही अनुशासनहीनता पर अब भाजपा और कांग्रेस दोनों सख्त नजर आ रही हैं। दोनों ही दलों ने ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

loksabha election banner

18 कांग्रेसी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रदेश काग्रेस अनुशासन समिति ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले 'अपनों' पर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 कांग्रेसियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

इससे पहले बीती गुरुवार को 38 कांग्रेसियों को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। यह कार्रवाई जिला काग्रेस कमेटियों से मिली शिकायतों के बाद की गई है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कार्रवाई पर मुहर लगाई। जिसके बाद निष्कासन किया गया। 

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है, उनमें नगर निगम देहरादून के यमुना कॉलोनी वार्ड 33 से अरुण उनियाल, अनूप पासी, मुकेश पासी गोलू शामिल हैं। 

कौलागढ़ वार्ड 31 से राजेंद्र धवन, संजय थापा, यशपाल धवन, सागर गुरुंग के अलावा पश्चिमी पटेलनगर वार्ड 44 से आशीष ग्रोवर व प्रीति ग्रोवर पर कार्रवाई हुई। साथ ही नगर पालिका परिषद हरिद्वार के शिवालिक नगर वार्ड से किरण सिंह, एमडी शर्मा, राजेंद्र भंवर, पुनीत सलोनिया, दिग्विजय सिंह, रवि चौधरी और कुलवंत चड्ढा पर कार्रवाई की गई। 

नगर पालिका परिषद डीडीहाट से पुष्पा देउपा व नगर पंचायत केलाखेड़ा से हामिद अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। 

धस्माना ने यह भी बताया कि कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मागा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि काग्रेस में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी पार्टी अनुशासन की रेखा पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक-दो दिन के भीतर कुछ और जिला कांग्रेस कमेटियां बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं के नाम प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति को भेज सकती है।

भाजपा ने दो को किया निष्कासित

नगर निगम देहरादून में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ाने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी ने दो नेताओं को निष्कासित कर दिया है। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वार्ड 15 करनपुर में वार्ड अध्यक्ष उपेंद्र रेगमी और निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे मंडल कार्यकर्ता अभिषेक बोरा रिंकू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने विधान सभाओं में भेजे सात प्रचार रथ, सीएम के दौरे में बदलाव

यह भी पढ़ें: सीएनजी पाइप लाइन मामले में कांग्रेस की निर्वाचन आयोग में दस्तक

यह भी पढ़ें: नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.