Move to Jagran APP

भाजपा से निष्कासित कार्यकत्‍ताओं की हो सकती है घर वापसी

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी के बाद पार्टी से निष्कासित चल रहे अन्य कार्यकत्‍ताओं की घर वापसी का रास्ता खुल गया है।

By Edited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 01:42 PM (IST)
भाजपा से निष्कासित कार्यकत्‍ताओं की हो सकती है घर वापसी
भाजपा से निष्कासित कार्यकत्‍ताओं की हो सकती है घर वापसी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी के बाद पार्टी से निष्कासित चल रहे अन्य कार्यकत्‍ताओं की घर वापसी का रास्ता खुल गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सोमवार को इसके संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि गुण-दोष के आधार पर अन्य कार्यकत्‍ताओं को पार्टी में वापस लिया जाएगा।

loksabha election banner

प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से लेकर नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (हरिद्वार जिले को छोड़कर), सहकारिता के चुनावों के दौरान भाजपा ने लगभग 400 कार्यकत्‍ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया। अब जबकि, वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं तो पार्टी से बाहर किए गए नेताओं व कार्यकत्‍ताओं की तरफ भी भाजपा नेतृत्व का ध्यान गया है। इस सिलसिले में जानकारियां जुटाई जा रही हैं, ताकि कसौटी पर परखने के बाद इनकी घर वापसी कराई जा सके।

गौरतलब है कि करीब आधा दर्जन पूर्व विधायकों की पूर्व में पार्टी में वापसी हो चुकी है। कुछ समय पहले रुड़की के महापौर गौरव गोयल को भाजपा में वापस लिया गया था। माना जा रहा कि अब आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पार्टी से बिछड़े कार्यकर्ताओं की भाजपा में घर वापसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: विधायक चैंपियन की भाजपा में वापसी, छह साल के लिए किया था निष्कासित; 13 माह में ही माफी

पार्टी की इस पहल को राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सक्रियता से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आप ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आप के यहां आने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई भी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। 

यह भी पढ़ें: BJP MLA चैंपियन का तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ था वायरल, इन विवादों को लेकर भी रहे चर्चाओं में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.