विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई दूज आज, दो घंटा 11 मिनट तक रहेगा तिलक लगाने का मुहूर्त...

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 12:38 PM (IST)

भाई दूज आज मनाया जाएगा, जिसमें बहनें दोपहर 1:06 से 3:15 बजे तक भाइयों को तिलक लगाएंगी। देहरादून के बाजारों में मिठाई, गोला और गिफ्ट आइटम की खूब खरीदारी हुई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाई- बहन के स्नेह का प्रतीक भाई दूज आज मनाया जाएगा। बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करेंगी वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार देंगे बहनें दोपहर 1:06 से 3:15 बजे तक भाइयों का तिलक कर सकेंगी।

इस दिन राहुकाल दोपहर 12:01 से 1:22 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में तिलक से परहेज करने की सलाह दी गई है। वहीं, देर शाम को बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही, वहीं गोले की भी जमकर खरीदारी हुई।

गोला खरीदने के लिए भीड़

भाई दूज पर मिठाई के साथ ही बहनें भाइयों को गोले पर टीका करके उसे भेंट करती हैं। जो बहनें किसी कारणवश भाइयों के पास नहीं पहुंच पातीं वह गोले पर रोली-चावल का तिलक कर रख लेती हैं। जिसे बाद में भाइयों को भेंट करती हैं। मंगलवार को भाइयों के लिए मेवा व परचून की दुकानों पर गोला खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।

सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई, गिफ्ट, पूजा की दुकानों लोग ने खूब खरीदारी की। दूर-दराज भाइयों का तिलक करने जाने वाली महिलाओं ने दुकानों से मिठाई खरीदी। मेवे, चाकलेट और जूस के गिफ्ट पैक तैयार करवाए। आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार, द्वितीया तिथि मंगलवार 2:01 बजे से बुधवार दोपहर 3:54 बजे तक रहेगी।

उदयातिथि के अनुसार भाई दूज बुधवार को ही है। इस बार तिलक करने का मूहुर्त 1:06 से 3:15 बजे तक रहेगा। बताया कि इस दिन कार्तिक शुल्क को यमराज अपने दिव्य स्वरूप में अपनी भगिनी यमुना से भेंट करने पहुंचते हैं। यमुना यमराज का मंगल तिलक कर स्वादिष्ट व्यंजनों का भोजन कराकर आशीर्वाद देती हैं। इस दिन यमुना स्नान करने से स्नेह सूत्र अधिक मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें- आज भाई दूज पर सूने मत छोड़िए हाथ, 5 मिनट में खुद लगाएं ये Easy Mehndi Designs; मिलेगा ग्रेसफुल लुक

यह भी पढ़ें- 'भाई दूज' पर मस्ट वॉच है 90's की फैमिली ड्रामा, Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी 20 कलाकारों की फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।